Haryana Budget 2026-27 :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. इस बजट में मुख्य केंन्द्र उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, महिलाओं, युवाओं, एआई और प्राकृतिक खेती पर फोकस रहा। इसके अलावा बजट में तोशाम क्षेत्र को बड़ी सौगात देते वहां इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की घोषणा की है. वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया गया. यह 2025-26 (₹2,02,816.66 करोड़) से 10.28% अधिक है. इस बजट में राजकोषीय घाटा ₹40,293.17 करोड़ जो GDP का 2.65%, राजस्व घाटा 0.87%, प्रभावी राजस्व घाटा 0.41%, पूंजीगत व्यय 1.86%, प्रभावी पूंजीगत व्यय 2.32% है.
महिलाओं और अग्निवीरों को-
महिलाओं को 2100 रुपये देने की योजना का विस्तार और इसके अलावा, महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उन्हें टैक्स में 1% की छूट मिलेगी. कुंडली तक मेट्रो लाइन का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है. वहीं खाटू श्याम समेत कई धार्मिक स्थलों तक बसें चलाने के प्रस्ताव दिया गया है. हरियाणा पुलिस में 1300 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी. करुक्षेत्र शहर में 5 व्यस्त लेवल क्रॉसिंग को खत्म करने के लिए ₹372 करोड़ की लागत से एक एलिवेटेड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर का वर्ष 2026-27 की शुरूआत में ही लोकार्पण किया जाएगा.
अन्य मुख्य चिजें-
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग हमारे औद्योगिक, कृषि एवं धार्मिक क्षेत्रों को देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ता है और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस मार्ग की तीसरी और चौथी लाइन के विस्तार के लिए ₹5,983 करोड़ की मंजूरी दी गई है. प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएग. इसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे. नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा. हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी.
अन्य ख़बरें जानें-
Balachaur Palace Firing: शहीद भगत सिंह नगर ज़िला के बलाचौर के पैलेस में शादी में शोबाजी ने ले



