ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की गठबंधन सरकार गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल पद का विस्तार करने वाली है। गुरुवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के चुने नए मंर्ती अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। ये शपथ ग्रहण समरोह का आयोजन राजभवन में आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी-जेजेपी के कई नए नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। मिली सुचना के मुताबिक अभी केवल 4 विधायक ही ले सकते हैं शपथ।
आपको बता दें कि, कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज शाम 7 बजे, बुधवार को गठबंधन सरकार अग्रिम बैठक करने वाली है। 4 नए मंत्री पद के चेहरे के रूप में अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मंत्री रामकुमार गौतम और रणजीत चौटाला, मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे अनूप धानक भी मंत्रीमंडल की दौड़ में शामिल हैं।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2697087023914281/

