कैबिनेट मंत्री अनिल विज का विवादास्पद ब्यान, ‘लोगो को राम मंदिर बनाने के लिए उकसाया’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर बड़ा ब्यान दिया है। इस बार अनिल विज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर बड़ा ब्यान दिया है। इस बार अनिल विज ने अपने ब्यान में राम भक्तों को जबरन राम मंदिर बनाने के लिए उकसाया है।  विज ने यह भी कहा की जब बाबर शक्तिशाली था तो उसने जबरन राम मंदिर का ढांचा गिरवा दिया और वहां मस्जिद बनवा ली |

जब राम भक्त शक्तिशाली हुए उन्होंने वो ढांचा गिरवा दिया। विज ने कहा राम भक्त जब शक्तिशाली होंगे तो वो ढांचा फिर वहां बन जाएगा। विज ने बाबर पर हमला बोलते हुए कहा की बाबर ने जब मस्जिद तोड़ी थी तो किसी कानून के तहत न तोड़ कर अपनी ताकत के बल पर तोड़ी थी। विज ने कहा की राम भक्तों को भी अपनी ताकत के दम पर हिन्दुस्तान के माथे पर लगा कलंक मिटा कर वहां भव्य मंदिर बनाना पड़ेगा।

Watch Video

https://youtu.be/AC6kxx5f7ig

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *