Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट की बैठकः लाडो लक्ष्मी योजना, एएसआई संदीप लाठर के परिवार नौकरी, के साथ जानिए किन अहम फैसलों पर लगी मोहर?

Haryana Cabinet Meeting Today: नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट Haryana Cabinet की बैठक हुई. सीएम नायब सैनी ने अध्यक्षता में हुई. इस बैठक…

Haryana Cabinet Meeting Today:

नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट Haryana Cabinet की बैठक हुई. सीएम नायब सैनी ने अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में हरियाणा कैबिनेट ने एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है. कैबिनेट के बाद सीएम नायब सैनी ने नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Haryana Cabinet छह अहम मुद्दों पर लगी मोहर-

सीएम ने बताया कि कैबिनेट में आज छह एजेंडे थे जिन्हें मंजूरी दे दी है. इनमें पंचकूला में गऊशाला के लिए भूमि पट्टे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. बरवाला के रतेवाली गांव में कामधेनु गौ सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दी गई है. उन्हें कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पीजीटी गणित ग्रुप बी के पद पर सरकारी नौकरी दी जाएगी.

परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रेक्ट पर जो ड्राइवर थे उन्हें तमाम वित्तीय लाभ देने का फैसला लिया गया है. इन ड्राइवर को शुरुआती तारीख से नियमित मानकर सभी लाभ दिए जाएंगे. सीएम ने कहा कि कच्ची कॉलोनी में जमीन ट्रांसफर करके गलत तरीके से जो रजिस्ट्री करवाई जा रही थी, वो अब नही होगी.

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार-

राज्य सरकार द्वारा बहनों बेटियों के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया. हाल ही में में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये का लाभ दिया जा रहा है. अब 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आने वाले बच्चों की माताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा.

निपुण योजना के तहत ग्रेडेशन वाली महिलाएं,बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने वाली महिलाओं (180000 तक की वार्षिक आय वाली) के लिए भी पहल की गई. कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो ऐसी माताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा.

अन्य खबरें जानें-

T20 World Cup 2026: ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਨੇ ਕੀਤਾ ਟੀਮ ਦਾ ਐਲਾਨ; ਕਮਿੰਸ ਤੇ ਹੇਜ਼ਲਵੁੱਡ ਦੀ ਵਾਪਸੀ, ਮਿਸ਼ੇਲ ਓਵੇਨ ਨੂੰ ਲੱਗਾ ਝਟਕਾ

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *