ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चूंकि बुधवार को इनेलो नेता दिल्ली में अधिकार रैली में व्यस्त थे | ऐसे में चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र के तीसरे दिन इनेलो का कोई भी विधायक मौजूद नहीं था । सरकार पर हमला करने के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी थी और सरकार के मंत्रियों के पास जवाब देने के लिए भी कांग्रेस ही थी मंगलवार को पकौड़ा पॉलिटिक्स के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता सदन में जाने से पहले गन्ने लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे ।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है । अब वे गन्ने और सरकंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में ना गन्ने का कोई मुद्दा है और ना ही किसानों का । कांग्रेस को सलाह देते हुए अनिल विज ने कहा कि वे एक अच्छा ट्यूटर रख लें, जो उन्हें ये बताए कि विपक्ष को कैसे काम करना चाहिए । बजट से जुड़ा सवाल पूछने पर अनिल विज ने कहा कि सभी विभागों को उम्मीद के अनुरूप बजट एलोकेट किये जाने की उम्मीद है ।
Watch Video
https://youtu.be/rN7mjO_KHHI
