जींद से बीजेपी का चुनावी शंखनाद, इनेलो और कांग्रेस पर शाह ने साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद की जिस धरती पर महाभारत के युद्ध से पहले पांडवों ने विजया की देवी जयंती देवी का मंदिर बनवाया, जहां कौरवों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद की जिस धरती पर महाभारत के युद्ध से पहले पांडवों ने विजया की देवी जयंती देवी का मंदिर बनवाया, जहां कौरवों को हराने और अपनी जीत के लिए विजया देवी की पूजा की, उसी जींद से आज बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया है | आस्था रैली में अमित शाह ने हुंकार भरी, घाटी से धारा 370 के हटने के बाद गृह मंत्री अमित शाह की ये पहली सियासी रैली थी, लिहाजा इस रैली पर जितनी नजर हरियाणा की थी, तो उतनी ही देश की भी नजर बनी हुई थी |

अमित शाह ने अपने संबोधन में धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं हरियाणा की पूर्व की चौटाला और हुड्डा सरकार को भी आड़े हाथों लिया | यहां शाह ने सीएम मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, आज मनोहर सरकार में हरियाणा पूर्व की सरकारों के फैलाए भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *