हरियाणा: शनीवार को बन सकती है BJP और JJP की समझौता सरकार!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीती 24 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव नतीजे आने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीती 24 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव नतीजे आने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सर्मथन में दावा किया था कि, हरियाणा में मुख्यमंत्री भाजपा और उप- मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा। अमित शाह ने कहा था कि, जनता ने दोनो दलों को चुना है और दोनों पार्टियों के नेताओं ने भी हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनाने पर मुहर लगाई थी। इस सन्दर्भ में शनीवार को मनोहर लाल खट्टर सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और इस मुलाकात के पश्चात मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पद के लिए शपथग्रहण भी कर सकते हैं।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शनिवार को दल की बैठक की जायेगी। इस बैठक में मुख्य पर्यवेक्षक के तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह उपस्थित रहेंगे।  बता दें कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित की है, जबकि जन नायक जनता दल पार्टी ने केवल 10  विधायकों का समर्थन दिया है। इसई आधार पर उम्मीद जताई जा सकती है कि,  हरियाणा में गठबंधन सरकार बनेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *