ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा ने दलबदल कानून की अवेहलना करने वाले पांच विधायकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। पांचों विधायकों की विधानसभा से सदस्यता को रद्द करके उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने लंबी सुनवाई के बाद नैना चौटाला, अनूप धानक, पिरथी नंबरदार ,राजदीप फोगाट और नसीम अहमद की सदस्यता को दलबदल कानून के तहत रद्द किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भूपिंदर सिंह हुड्डा को भी नेता विपक्ष मनोनीत कर दिया है। अभय चौटाला के इस्तीफे के बाद यह पद विधानसभा के काफी समय से खाली पड़ा हुआ था।

