ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा 10वीं बोर्ड के आज नतीजों का ऐलान हो गया है | इस बार प्रदेश के 4 स्टूडेंट्स 10वीं बोर्ड में पहले स्थान पर आए हैं | हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है | प्रदेश के कुल पास प्रतिशत की बात करें तो फिर, 57.39 फीसद बच्चे 10वीं बोर्ड में पास हुए हैं | कुल 3 लाख 64 हजार छात्रों ने 10वीं बोर्ड के एग्जाम दिये थे |
497 अंक हासिल करके पहले स्थान पर रहने वाले झज्जर के हिमांशू ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों, माता-पिता और भाई-बहन को दिया है | हिमांशू के पिता पेशे से फार्मासिस्ट हैं | जो हिमांशू की तरह पढ़ाई में हमेशा अव्वल आते थे, लेकिन उनका सपना आईएएस बनने को जो अधूरा रह गया,अब वो चाहते हैं कि उनके इस सपने को उनका बेटा पूरा करे।
Watch Video
