गाड़ी पर काल बनकर गिरी चट्‌टानें, हरियाणा के 4 कांवड़ियों की मौत 8 घायल

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास हरियाणा के चार कावड़ी हादसे का शिकार हो गए। यहां गाड़ी पर चट्‌टानें गिरने से चारों की मौत हो…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास हरियाणा के चार कावड़ी हादसे का शिकार हो गए। यहां गाड़ी पर चट्‌टानें गिरने से चारों की मौत हो गई और आठ घायल गए। जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर है।वहीं मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली गांव के बताए जा रहे हैं।

DEADBODYमिली जानकारी के अनुसार, बगड़धाम के पास मैक्स में सवार कांवड़िए गंगोत्री से जल लेकर ऋषिकेश लौट रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे और एक भारी-भरकम चट्टान की चपेट में कावड़ियों की गाड़ी आ गई। इस दौरान चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *