ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली में केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने मंत्रालय का लेखा जोखा दिया । हरसिमरत कौर बादल का कहना था कि फ़ूड मिनिस्ट्री ही किसान और उद्योग के बीच का धागा है और हम किसान को किसान से एग्रो प्रोड्यूसर बनाना चाहते हैं ।
हरसिमरत कौर बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 साल में 13 नए मेगा फ़ूड पार्क बनाये गए हैं | 10 हजार रोजगार की जगह अब 3 लाख युवाओं को रोजगार मिला रहा है । इसके साथ ही हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने कुछ नहीं किया ।
सरकार के 4 साल पूरे होने पर पेश की रिपोर्ट
हरसिमरत कौर बादल ने दिया मंत्रालय का लेखा जोखा
हरसिमरत ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
पंजाब की मौजूदा सरकार ने नहीं किए विकासकार्य

