न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : बचपन से बेबाक अंदाज में जीने वाली डांसर हर्षिता दहिया को किसी की परवाह नहीं थी। उसे भरोसा था कि उसका यही अंदाज उसे बुलंदी तक पहुंचा देगा।
हर्षिता का डांसिंग करियर सफलता के नए मुकाम गढ़ रहा था। हर्षिता लोगों के दिलों पर राज कर रही थी तो आसपास के लोग ही उसके दुश्मन बन बैठे थे, जिसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि हर्षिता की हत्या उसके बहनोई दिनेश ने करवाई थी। इसका खुलासा खुद हर्षिता की बहन लता ने किया है। बुधवार को लता हर्षिता का शव लेने पानीपत अस्पताल पहुंची। 
दरअसल, हर्षिता को पता था कि उसकी जिंदगी खतरे में है। उसने फेसबुक लाइव से इस बात की तस्दीक भी की थी। मंगलवार को भी उसने खुद की हत्या की आशंका जताई थी। 
हर्षिता अपनी जिंदगी में उतनी खुश नहीं थी, जितनी वो स्टेज पर थिरकती हुई दिखती थी। उसके अंदर कशमकश चल रही थी, जो उसे अंदर ही अंदर खाता जा रहा था।
हर्षिता के जीजा दिनेश ने उसका रेप किया, फिर भी वह टूटी नहीं, वो लड़ रही थी। लेकिन कभी भी स्टेज पर जिंदगी के दर्द को चेहरे पर आने नहीं दिया। 


