चुनाव अमले की मेहनत रंग लाई: एसआईआर के दौरान पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूरी — मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 2 अगस्त: पंजाब में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के दौरान चुनाव अमले ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर किए…

चंडीगढ़, 2 अगस्त: पंजाब में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के दौरान चुनाव अमले ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर किए गए गणना चरण के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा से पहले ही गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पंजाब में घर-घर गणना प्रक्रिया का आज 39वां दिन था।

राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के जिला चुनाव अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), पर्यवेक्षकों तथा बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के चुनाव अमले की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना चुनाव अमले की उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरा चुनाव अमला बधाई का पात्र है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *