हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा, मानसून सीज़न में सड़क आवागमन निर्विघ्न बनाए रखने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 22 जुलाई : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क…

Punjab Public Works Minister Harbhajan Singh ETO, while reviewing the progress of road development works across

चंडीगढ़, 22 जुलाई : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर यातायात नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों एवं लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की क्षेत्र एवं मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया।

निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून सीज़न के दौरान विभाग के अधीन आने वाली सड़कों का निरंतर निरीक्षण करके आवागमन निर्विघ्न जारी रखा जाए। मानसून मौसम में जब लुक के कार्य नहीं चल सकते, डब्ल्यू.बी.एम. सड़कों की रोलिंग करके वर्षा के बाद लुक के कार्यों के लिए तैयार करने की भी सीख दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न चूके।

गुणवत्ता नियंत्रण पर ज़ोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की नीति के बारे में अवगत कराया ताकि जनता का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जाँच और निरीक्षण किया जाए ताकि ज़मीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण पर आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंडों से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा करेंगे।

बैठक में विशेष सचिव हरगुणजीत कौर, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, चीफ इंजीनियर श्री अनिल गुप्ता, श्री अरशदीप सिंह, तथा सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों सहित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *