ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय टीम के मान -सम्मान जिन्होंने अपने बल्ले से कायम किया विश्व रिकॉर्ड ऐसे होनहार गुणी बल्लेबाज़ विराट कोहली को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें। आप यूं ही खेलते रहे आगे बढ़ते रहें। बता दे भारतीय टीम के कप्तान मंगलवार 5 नवंबर को ३१ साल के हो गए हैं। विराट कोहली बहुत कम समय में बहुत ज्यादा नाम कमा के अपने फैंस के दिलों पर छा गये हैं। इन्ही फैंस की कतार में लगी बॉलीवुड की हसींन अदाकार अनुष्का शर्मा का कुछ ऐसा सुरूर विराट पर छाया कि ये दोनो तक़रीबन दो साल पहले शादी के बंधन में बंध गए।
पिछले कुछ वर्षो से विराट अपने खेल के प्रति दर साल निखरते जा रहे हैं और अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इस साल भले आईसीसी विश्व कप 2019 विजयी करने में विराट नाकाम रहे हैं पर इसके बावजूद विराट ने दोहरे शतक से एक अलग रिकॉर्ड कायम किया। 2019 की शुरुआत बेशक विराट की इतनी अच्छी नहीं हुई पर अंत जरूर कमाल का है और हो सकता है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने से लेकर विदेशों में अपने खेल के हुनर से सबका दिल जीतना शामिल है। इस साल के अंत तक भी विराट कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
2019 में विराट का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में अभी तक 82 टेस्ट मैच, 239 वनडे मैच और 72 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। 82 टेस्ट मैचो में अब तक विराट 26 शतक और 22 अर्धशतक लगा कर 54.11 के औसत से 7066 रन टीम इंडिया के नाम कर चुके हैं। अगर बात वनडे मैच की, कि जाये तो 230 पारियों में विराट 43 शतक और 54 अर्धशतक के साथ 11520 रन, औसत 60.31 में बना चुके हैं।
टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचो में अब तक वो 2450 रन बना कर देश का मान बढा चुके हैं। वर्तमान समय में विश्व में रोहित शर्मा के साथ विराट का टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचो में अधिक रिकार्ड अपने नाम करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है। विराट के फैंस ने तो उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करनी शुरू कर दी है, जिनके नाम अब तक 49 वनडे और 51 टेस्ट शतक दर्ज हैं।
विराट की आगे की सोच
विराट के जोश को देखते हुए ऐसा अनुमान लगया जा सकता है कि, विराट की अपने अगले जन्मदिन तक 12 वनडे, दो टेस्ट मैच, और 15 टी-20 मैच खेलने वाले मैचों में अपने नाम एक यादगार पारी दर्ज करना चाहते हैं। अगले साल कहे;ले जाने वाले टी-20 विश्व मैचों में एक शानदार जीत टीम इंडिया के इतिहास में दर्ज करने के लिए विराट ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है भाव मेहनत दुगनी कर दी है।
फिटनेस का रखते हैं खास ख्याल
विराट ने अभी पिछले महीने ही टवीट कर ऐलान किया था कि वे अब पूरे शाकाहारी हो गए हैं। विराट ने कैपशन में लिखा था कि, अब शाकाहारी होने साथ ही ने उन सभी चीजों से दूर रहेंगे, जिनका संबंध किसी तरह के जानवरों से है। उन्होंने उन्होने बताया की शाकाहारी होने से उनकी फिटनेस में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।


