Handicap युवती के साथ दुष्कर्म, शराब तस्कर ने दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के पीरदाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दो लोगों ने मिलकर एक हैंडीकैप युवती के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के पीरदाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दो लोगों ने मिलकर एक हैंडीकैप युवती के साथ दुष्कर्म किया | जी हां पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाया और अपने साथ राज नगर ले गये और वहां दोनों बदमाशों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया | पीड़िता ने अपने आप को बचाने के लिये किसी तरह से शोर मचाना शुरू किया | पीड़िता की आवाज सुनते ही लोग वहां पहुंचे | लोगों को मौके पर पहुंचते देख दोनों आरोपी डर गये और वो वहां से युवती को छोड़कर फरार हो गये | लोगों ने पीड़िता की हालत को देखते हुये तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी | लेकिन घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और आखिरकर अगले दिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिये पीड़िता खुद थाने पहुंची |

jalandhar rape handicap

पीड़िता अपने साथ इंसाफ की उम्मीद को लेकर थाने पहुंची थी | लेकिन थाने में भी पीड़िता के साथ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया और मामला दर्ज करने से मना कर दिया | इस बात से नाराज परिजनों ने थाने में ही हंगामा करना शूरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ बुरी भला कहने लगे | जिसके बाद मामला गर्मता देख पुलिस ने पीड़्त परिजलनों को समझाने की कोशिश की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया |

jalandhar rape

पीड़िता के मुताबिक दोनों आरोपियों में से एक आरोपी शराब तस्कर है जिसका नाम राजू है और उसी ने उसे अपने दोस्त के साथ कार में जबरन बैठाया था | पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राजू और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है | अब देखना होगा की दोनों आरोपियों को पुलिस कब तक अपने गिरफ्त में लेती है |

jalandhar rape

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *