ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से परेशान है, दिल्ली में लगातार कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है, बतादें दिल्ली में पारा 2.3 डिग्री पर पहुंच गया जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यही नहीं सुबह 6 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की विजिबिलिटी 1200 मीटर पर आ गई है। इस कारण फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है। साथ ही कोहरे के चलते ट्रेनों पर भी असर पड़ा है तो 34 ट्रेने देरी से चल रही हैं। पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री न्यूनतम है।
श्रीनगर में भी पिछले पांच दिन से पारा शून्य के नीचे है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पारा शून्य के नीचे है, ठंड की वजह से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।


