ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। आपराध से जुड़ी एक और वारदात सामने आई है। बता दे कि पठानकोट के भद्रोया के पास 25-30 साल के युवक का अधजला शव मिला है। हालांकि इस बात का पता नहीं चला सका है कि ये शव किसका है।
पर शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली गई है। बहरहाल पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पंजाब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के चक्की पुल के पास छन्नी बेली गांव है जहां अकसर दूर-दूर से लोग नशा करने के लिए आते हैं। लेकिन अब वहीं पर युवक की अधजली लाश मिलने से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।


