​​गुरुग्राम: ICU में भर्ती नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के दो नर्सिंग स्टाफ पर नाबालिक मरीज से छेड़छाड़ और रेप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के दो नर्सिंग स्टाफ पर नाबालिक मरीज से छेड़छाड़ और रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है | गुरुग्राम पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | इस मामले की जांच की जा रही है | जानकारी के मुताबिक, यह मामला गुरुग्राम के वेस्ट राजीव नगर के शिवा अस्पताल का है | यहां इलाज के लिए आई एक छात्रा से अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने छेड़छाड़ कर दी | इसके बाद वे पीड़िता को रेस्ट रूम में ले गए, जहां उसके साथ रेप की कोशिश कर डाली | पीड़िता ने जब शोर मचाया, तब जाकर आरोपी वहां से भाग गए |

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, 16 नवंबर को उनकी बेटी ने कोल्ड ड्रिंक समझ कर घर में रखा पेस्टिसाइड पी लिया | इसके बाद उसकी तबियत खराब होने लगी | वे लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल आए | वहां उसे भर्ती कराया और कुछ देर बाद ही पीड़ित परिवार पीड़िता को लेकर गुरुग्राम के वेस्ट राजीव नगर स्थित शिवा अस्पताल ले गए | पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया | दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है | निजी अस्पतालों की मनमानी की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है | अब अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर रेप जैसे आरोप लोगों को डरा रहे हैं |

ICU में भर्ती नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश

साइबर सिटी के सेक्टर 14 की घटना

आईसीयू में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *