गुरुग्राम, 22 जुलाई
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक प्रो. असीम कुमार घोष ने की। इस दौरान राज्यपाल ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान कर उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। इसी दौरान गुरुग्राम के प्रदीप कौशिक को भारत स्काउट एंड गाइड, हरियाणा का स्टेट कमिश्नर नियुक्त किया गया।
प्रदीप कौशिक को संगठन के ग्रोथ की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके तहत हरियाणा में अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को भारत स्काउट एंड गाइड से जोड़ने, संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने और स्कूलों में इसकी पहुंच बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदीप कौशिक ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, भारत स्काउट एंड गाइड के चीफ नेशनल कमिश्नर के.के. खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।प्रदीप कौशिक ने कहा कि उनका लक्ष्य हरियाणा में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को नई गति देना और अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ना होगा।वर्तमान में देशभर में भारत स्काउट एंड गाइड से करीब 80 लाख बच्चे जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में इस संख्या को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
अन्य खबरें जानें –

