ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम स्थित एंबियंस मॉल की पार्किंग में खड़ी वैन से एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी का कर्मचारी करीब एक करोड़ रूपए चोरी कर फरार हो गया | पुलिस के मुताबिक वैन एटीएम में पैसे डालने आई थी | जहां कंपनी का एक कर्मचारी रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया | पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है | पुलिस के मुताबिक एसआईएस कंपनी के चार कर्मचारी दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर स्थित एंबियंस मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर सिटी बैंक के एटीएम में करीब एक करोड़ रूपए डालने के लिए आए थे | मामले में पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है | पुलिस ने मॉल में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है |
गुरुग्राम- एंबियंस मॉल में चोरी
SIS कंपनी की वैन से 90 लाख लेकर फरार कर्मचारी
ATM में पैसे डालने आई थी कंपनी
मामले में आरोपी के एक साथी को हिरासत में लिया
CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
