ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम में पुलिस ने एक बार फिर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । इस बार पुलिस ने सोहना रोड पर बने ओमेक्स मॉल के एक स्पा में रेड की जहां से पुलिस ने 6 युवकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है । इन 9 लोगों में एक युवक और एक युवती स्पा संचालक है ।
SPA की आड़ में चल रहा था धंधा
सेक्टर 50 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमेक्स मॉल में ओएस्टर नाम से चल रहे स्पा में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चलाया जाता है । इस सूचना पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाया और स्पा में भेजा फर्जी ग्राहक ने जैसे ही पुलिस को इशारा दिया पुलिस ने अपनी पूरी टीम के साथ स्पा में रेड कर दी । जहां से पुलिस ने 6 युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है
