साइबर सिटी में वूमेन ट्रैफिकिंग का सनसनीखेज मामला, 9 साल पहले अगवा हुई मासूम पहुंची घर

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज हम आपकों एक ऐसी कहानी सुनाने जा रहे है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी शायद आपका आपके अपनों से विश्वास…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज हम आपकों एक ऐसी कहानी सुनाने जा रहे है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी शायद आपका आपके अपनों से विश्वास भी उठा देगी | ये पीडिता 21 साल की होने वाली है | 9 साल पहले इसे इसी की अपने मामा ने बेच दिया था और अब 9 साल बाद ये अपने परिवार से मिली |

‘खरीदी हुई चीज सभी इस्तेमाल करते है ये कहा था ‘मेरे जेठ ने ये शब्द है उस पीड़िता के आज 21 साल की होने जा रही है उसने अपनी दर्द भरी व्यथा सुनाते हुए रोने लगी | पीड़िता की आंखों में वो सारे खौफनाक मंजर आप साफ तौर से बहते हुए आंसुओं में देख सकते है | दरअसल साइबर सिटी में वीमेन ट्रेफिकिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे 21 साल की पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस को दी गयी एफआईआर में दर्ज करवाया है जिसमे तकरीबन 9 साल पहले मासूम के अपहरण से लेकर मासूम के खरीद फरोख्त तक की शिकायत का जिक्र किया गया है । बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में पीड़िता जो कि तकरीबन 9 साल पहले उसके मुँहबोले मामा पुष्पिंदर द्वारा अपहरण कर यूपी के एटा बस स्टैंड पर ले गई थी और सन्तोष नामक शक्स को 20 हज़ार रुपये में बेच दी गई थी ओर इसी संतोष ने इस मासूम को आगरा लेजाकर उसे अशोक नामक शक्स को बेच दिया | मासूम रोती रही बिलखती रही लेकिन किसीं ने कोई दया नहीं दिखाई | पीड़िता की माने तो 9 साल तक अशोक उससे लगातार रेप की वारदात को अंजाम देता रहा उससे छुटपन में ही शादी की बात कह उससे हैवानियत की हदें पार करता रहा ओर इसी हैवानियत की वजह से आज इस पीड़िता को डेढ़ साल की मासूम बच्ची है | पीड़िता किसी तरह अपने परिवार के पास पहुंची और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। वही इस मामले में पुलिस प्रवक्ता एसीपी मनीष सहगल की माने तो पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश की जा रही है। मामले में शामिल सभी आरोपियों से गम्भीरता से पूछताछ की जाएगी ।

इस वारदात में हालांकि मामले की सच्चाई सामने आना बाकी है लेकिन पीड़िता ने खुद से जुड़ी वारदात का खुलासा कर पुलिस को शिकायत दी है |

आपबीती सुनाने की दौरान हुआ सनसनीखेज खुलासा

मुँह बोले मामा ने किया था 9 साल पहले अगवा

मामले की तफ्तीश में जुटी है गुरुग्राम पुलिस

Watch Video

https://youtu.be/wD2BOKb2lM8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *