गुरूग्राम: ATM मशीन से 22 लाख की लूट, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरूग्राम के लक्ष्मण विहार इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम को एक बार फिर लुटेरों ने अपना शिकार बनाया | लुटेरे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरूग्राम के लक्ष्मण विहार इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम को एक बार फिर लुटेरों ने अपना शिकार बनाया | लुटेरे एटीएम मशीन को उखाड़ कर करीब 22 लाख रुपए लूटकर फरार ह गए | जानकारी के मुताबिक सफाई कर्मचारी एटीएम की सफाई करने पहुंचा तो एटीएम मशीन वहां नही थी |

जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी | पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया | लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुबूत हाथ नहीं लग पाया | पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है |

ATM मशीन से 22 लाख की लूट

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Watch Video

https://youtu.be/9iNbOhgp8Ks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *