श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वंशजो की हवेलियां हो रही हैं खंडर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिवालिक की पहाड़ियों में बसा श्री आनंदपुर साहिब ,जहां पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिवालिक की पहाड़ियों में बसा श्री आनंदपुर साहिब ,जहां पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर नए धर्म की स्थापना की। श्री आनंदपुर साहिब अपने आंगन में कई विरासतें संजोये बैठा है।

guru gobind singh ji virast

श्री आनंदपुर साहिब में कई पुरातन हवेलियां हैं जिनमें कुछ गुरु गोबिंद सिंह जी के वंशजों की हैं जो आजकल खंडहर बन चुकी हैं। आज हालात यह है की इन हवेलियों मैं रहने वाला कोई भी नही है। इनकी हालत बद से बदतर हो रही है। पुरातन हवेलियों के बारे में एसजीपीसी मेंबर अमरजीत सिंह चावला ने कहा कि वो एसजीपीसी की मीटिंग में इसके बारे में बात करेंगे।

guru gobind singh ji virast

पंजाब सरकार श्री आनंदपुर साहिब को विश्व का आठवां अजूबा बनाने जा रही है जिसके लिए विरास्त-ए-खालसा जैसी इमारतें बनाने जा रही हैं।

guru gobind singh ji

इससे अच्छा होता की सरकार इन हवेलियों को अपने कब्ज़े में लेकर इनकी पहचान को बनाये रखती क्योंकि वास्तव में गुरु साहिब की यह निशानियां ही असली विरासत हैं जिनको देखने के लिए विदेशों से लोग आते तो आनंदपुर साहिब वास्तव में दुनिया का आठवां अजूबा होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *