ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Sikh For Justice के कानूनी सलाहाकर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को खत के जरीए जवाब दिया है।
उन्होने खत में लिखा है कि कैप्टन ने हमेशा खुद को मौकापरस्त साबित किया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि रेफरेंडम 2020 पंजाब में बिल्कूल भी नहीं है जिस पर पन्नू, ने कैप्टन से तीखे सवाल करते हुए कहा कि 1994 में कैप्टन ने अमृतसर एलाननामे पर हस्ताक्षर क्यों किए थे।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1133939326786559/
अमृतसर एलाननामा भी रेफरेंडम 2020 से अलग नहीं था। वहीं दूसरी तरफ पन्नू ने ये भी कहा कि रेफरेंडम की मांग करने वालो के साथ अन्याय हो रहा है। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 1984 में कैप्टन ने अपना इस्तीफा दे दिया था फिर अब वो कांग्रेस में क्यों है।

