हनीप्रीत-राम रहीम की टू-सीटर कार : पटियाला पहुंची बलात्कारी गुरमीत की स्पोर्ट कार

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम जेल में है, लेकिन उसका शौक किसी से छिपा नहीं है। उसे कारों का भी बेइंतहा शौक था…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम जेल में है, लेकिन उसका शौक किसी से छिपा नहीं है। उसे कारों का भी बेइंतहा शौक था और जेल जाने के बाद उसकी महंगी गाड़ियों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बार पटियाला-संगरूर रोड स्थित नाम चर्चा घर से एक स्पोटर्स कार मिली है। इसे एक कमरे में छिपाकर रखा गया था। इस कार के सामने आने के बाद पटियाला प्रशासन सकते में आ गया है।

बताया जाता है कि टू सीटर यह गाड़ी बाबा गुरमीत राम रहीम की है और इसका इस्तेमाल उसकी फिल्मों में भी किया जा चुका है। यह गाड़ी कब और कैसे यहां पहुंची इसका पता किसी को नहीं है। हैरानी की बात यह है कि इस गाड़ी के नंबर प्लेट पर MSG लिखा हुआ है। और इसे मोडिफाई करके स्पोर्ट कार का लुक दिया गया है। गाड़ी के सामने आने के बाद ही पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह यहां पहुंचा कैसे ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *