बच गए बवाली बाबा..! Gurmeet Ram Rahim Singh

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  हम बात कर रहे हैं बाबा राम रहीम की। जिसके जितने किस्से-उतनी ही कहानियां औऱ हाल ही में यह बात भी सामने आई…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  हम बात कर रहे हैं बाबा राम रहीम की। जिसके जितने किस्से-उतनी ही कहानियां औऱ हाल ही में यह बात भी सामने आई है कि बाबा की जान को खतरा है, और आप कहेंगे कैसे- वो तो जेल के भीतर है । लेकिन जो इस मंसूबे को लेकर घूम रहे हैं, उनके लिए इस वारदात को अंजाम देना कोई बडी बात नहीं है । क्योंकि वो जेल के अंदर औऱ बाहर दोनो ही तरफ कुछ भी कर सकते हैं । लेकिन अब शायद वो अपने मंसूबों में कभी कामयाब भी नहीं हो सकते, क्योंकि अब इस बात का खुलासा हो गया है कि राम रहीम को जान से मारने की साजिश कई सालों से बनाई जा रही थी, लेकिन राम रहीम की खुशकिस्मती यही रही की वो बच गया, आतंक का शिकार होने से |

चलिए अब इस बात का खुलासा हो गया है और राम रहीम जेल के भीतर भी अब शायद सुरक्षित है । लेकिन जो राम रहीम आतंक के साए में जी रहा था । उसने भी अपनी तानाशाही की हदे पार की हई थी । इस बात का भी खुलासा हुआ था कि राम रहीम 16 साल से एक मिसाइल औऱ बम बनाने की तैयारी कर रहा था ।

जब भी कोई किसी विशेष स्थान पर होता है । उसको अपने बल को बढ़ाने का भी पूरा शौक होता है, उसके अंदर शायद यही जिद्द भी होती होगी कि कोई उसे नस्ते नाबूद न कर पाए और राम रहीम के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही था । राम रहीम के जेल जाने के बाद इस बात का खुलासा भी हुआ था कि राम रहीम अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए सेना भी तैयार कर रहा था । राम रहीम अपनी सुसाइड सेना भी बना रहा था आइए जानते है राम रही की सेना की इनसाइड स्टोरी ।

राम रहीम की सेना की इनसाइड स्टोरी आपको बता दी, लेकिन साल 2017 राम रहीम की जिंदगी में एक इतिहास के तौर पर दर्ज हो गया है । राम रहीम से जुडे हर किस्से की आंच उसके करीबियों तक पहुंची है औऱ आज वो अपने किए का खामियाजा भी भुगत रहे हैं । लेकिन हाल ए दिल न राम रहीम बयान कर सकता है औऱ न ही उसके करीबी । बस सर्द मौसम में पड़ रही बर्फ की तरह उनके ख्याल जन्म तो लेते होंगे, लेकिन बयान किए बिना अंदर ही अंदर जमकर बाद में पिघल जाते होंगे ।

Watch Video

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1002272476619912/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *