जेल में सब्जी उगा रहा राम रहीम, खाली समय में पढ़ रहा धार्मिक किताबें

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रधान बाबा गुरमीत राम रहीम…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रधान बाबा गुरमीत राम रहीम जेल में सब्जी उगा रहा है। मंगलवार को डीजी जेल केपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। डीजी जेल ने बताया कि गुरमीत राम रहीम को जेल में सब्जियां उगाने का काम दिया गया है, इसके लिए उसे 20 रूपये मिलता है। राम रहीम जेल में 8 घंटा काम करता है। उसे किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि राम रहीम एक अनुशासित कैदी की तरह की सजा काट रहा है। नियमित लोग ही उसके सेल में जा सकते हैं। वहीं महिला कर्मचारियों को उसने सेल में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही उसकी कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। पिछले दिनों राम रहीम की मां नसीब कौर जब उससे मिलने आई थी तो उसे दो धार्मिक किताबें, चप्पल और कपड़े दिया था। 25 अगस्त को हनीप्रीत से मुलाकात के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम रहीम से उसे नहीं मिलने दिया गया था। हनीप्रीत गेस्ट हाऊस में ही रूकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *