ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है । आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा पर मनी लांड्रिग के आरोपों के कारण दस्तावेजों और समान की जांच की रिर्पोट 2 नंवबर को अदालत में पेश करने को कहा गया था परन्तु इस सम्बधी कोई भी जानकारी आयकर विभाग समय पर दें नही पाई जिस कारण कोर्ट ने निर्देश दिए कि दस्तावेजों और समान की जांच आयकर विभाग सिरसा पुलिस के सामने करेगी ।
इसके इलावा कोर्ट ने ये भी कहा कि डेरा से जब्त किए गए समानों और दस्तावेजों के साथ कोई छेड़छाड़ नही करेगा । फिलहाल आयकर विभाग ने हनीप्रीत के पासपोर्ट से सम्बंधी तमाम जानकारी मांगी है
और कोई भी अगली कारवाई करने के लिए आयकर विभाग और ईडी को अदालत की अनुमति लेनी पड़ेगी। क्योकि डेरे सम्बंधित सारी कारवाई पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के द्धारा की जा रही है।