फरार रहने के दौरान हनीप्रीत बन गई थी गुरलीन इन्सां!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : 6 दिनों की रिमांड पर पुलिस सज़ायाफ्ता बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत से पूछताछ कर रही है। वहीं एक…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : 6 दिनों की रिमांड पर पुलिस सज़ायाफ्ता बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत से पूछताछ कर रही है। वहीं एक और खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस ने पता लगाया है कि हनीप्रीत ‘गुरलीन इन्सां’ के नाम से फेसबुक अकाउंट यूज़ कर रही थी। गुरलीन इन्सां के नाम से एक फ़र्ज़ी सिम कार्ड भी खरीदा गया था। 

इस नए खुलासे के बाद पुलिस के होश उड़ गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का काम कर रही है कि आखिर इस सिम कार्ड का इस्तेमाल किसलिए किया गया है और इससे किस-किससे बात किया जा रहा था। बता दें कि हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है और बाबा गुरमीत राम रहीम ने गोद लेने के बाद उसका नाम हनीप्रीत रख दिया था। 

हैरानी की बात यह है कि गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद ही गुरलीन इन्सां के फेसबुक अकाउंट से तमाम जानकारियां डिलीट कर दी गई। दूसरी तरफ इसकी भी आशंका है कि कहीं गुरलीन नाम के फेसबुक अकाउंट से हनीप्रीत फरारी के दौरान अपनों के संपर्क में तो नहीं थी। इससे पुलिस को धोखा तो नहीं दिया जा रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *