Punjab Governor @ Sri Fatehgarh Sahib:
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर, उन्होंने दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों – बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य दरबार में माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए अरदास की।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों और गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक ने राज्यपाल को सिरोपा और श्री साहिब भेंट कर सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब की धरती पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान हमें अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े रहने और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई घटना दुखद है; पूरी घटना की जांच की जाएगी और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ जांच कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
KamalKaur Bhabhi Muder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी हत्याकांड
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



