Gurdaspur Snatching:
गुरदासपुर में चोरों के हौसले बुलंद है। दो युवकों ने मोटरसाईकिल पर सवार होकर दिनदिहाड़े घर को बहर से ही बूढ़ी औरत के कान के झुमके छीन लिए। बताया जा रहा है कि, बाबू प्रबोध चंद्र नगर में पानी-पीने के बहाने दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। फिर युवकों ने गली में खड़ी एक बूढ़ी औरत के कान के झुमके छीन लिए और भाग गए। यहव पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।
पानी मांगा और छिन लिए झुमके-
बाबू प्रबोध चंद्र नगर की रहने वाली संतोष कुमारी गली में खड़ी थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उससे पानी मांगा। जब वह उसे पानी देने के लिए उसके घर जा रही थी। तो उनमें से एक ने पीछे से उसके कान के झुमके छीन लिए। गुरदापुर के SP डीके चौधरी का कहना है कि झपटमार की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



