Epstein Files: एपस्टीन फाईल में नाम आने के बाद स्लोवाकिया के बड़े आधिकारी और ब्रिटेन के नेता का इस्तीफ़ा

 Epstein Files Leades Resigne: जेफरी एपस्टीन पर हाल ही में सामने आई अमेरिकी सरकार की फाइलों के कारण स्लोवाकिया के एक टॉप अधिकारी और ब्रिटेन…

 Epstein Files Leades Resigne: एपस्टीन फाईल में नाम आने के बाद स्लोवाकिया के बड़े आधिकारी और ब्रिटेन के नेता का इस्तीफ़ा

 Epstein Files Leades Resigne:

जेफरी एपस्टीन पर हाल ही में सामने आई अमेरिकी सरकार की फाइलों के कारण स्लोवाकिया के एक टॉप अधिकारी और ब्रिटेन के एक नेता ने इस्तीफ़ा दे दिया है। दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी नई फ़ाइलें जारी होने के बाद ब्रिटेन के लेबर पार्टी के नेता पीटर मैंडेलसन ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अपने ख़त में उन्होंने लिखा कि वह पार्टी को ‘और शर्मिंदा’ नहीं करना चाहते।

प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया इस्तीफ़ा-

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक अधिकारी मिरोस्लाव लाजक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। जो कभी संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में एक साल के कार्यकाल पर थे। लाजक पर किसी गलत काम का आरोप नहीं था, लेकिन तस्वीरों और ईमेल से पता चला कि एपस्टीन के जेल से रिहा होने के बाद के सालों में वह एपस्टीन से मिले थे। इसके बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। इन खुलासों ने इस बारे में भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या एपस्टीन के पुराने दोस्त एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर, जिन्हें पहले प्रिंस एंड्रयू के नाम से जाना जाता था, को एपस्टीन की जांच कर रहे अमेरिकी अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भी दिया इस्ताफ़ा-

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से हाल ही में जारी की गई नई एपस्टीन फ़ाइलों के बाद दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से संबंधों को लेकर उन पर और जांच हो रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मैंडेलसन को एपस्टीन से उनके संबंधों के कारण पिछले साल अमेरिका के राजदूत के पद से हटा दिया गया था। दस्तावेजों के मुताबिक़ एपस्टीन ने साल 2003 और 2004 में मेंडेलसन को 25 हज़ार डॉलर के तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 75 हज़ार डॉलर का पेमेंट किया था।

लेबर पार्टी को नहीं पहुंचाना चाहतार शर्मिंदगी-

लेबर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी को लिखे अपने ख़त में, मैंडेलसन ने कहा कि इस हफ़्ते उन्हें जेफ़री एपस्टीन से फ़िर से जोड़ा गया है और उन्हें इस बात का अफ़सोस है। उन्होंने लिखा, मुझे पर लगे आरोप जो झूठ हैं कि उन्होंने (जेफ़री एपस्टीन ने) 20 साल पहले मुझे पेमेंट किया था। जिसका मेरे पास कोई रिकॉर्ड या याद नहीं है, उसकी मुझे जांच करने की ज़रूरत है। ऐसा करते समय मैं लेबर पार्टी को और ज़्यादा शर्मिंदगी नहीं पहुंचाना चाहता। इसलिए मैं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। इससे पहले मैंडेलसन ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि जारी किए गए नए दस्तावेज़ असली हैं या नहीं।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Youth Dies in Dubai: पंजाब के 21 साल के युवक की दुबई में दुखद मौत, 10 दिन बाद शव का इंतजार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *