सुनील जाखड़ पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा को मनाने, बाजवा करेंगे जाखड़ के हक़ में प्रचार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कादियां में प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कादियां में प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस मुलाकात में फतेहजंग बाजवा भी मौजूद रहे। वहीं बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ के  लिए चुनाव प्रचार करेगें।

  • सुनील जाखड़ के लिए प्रचार करेंगे बाजवा
  • कादियां में बाजवा के घर पहुंचे सुनील जाखड़
  • दोनों के बीच काफी देर चली मुलाकात
  • फतेहजंग बाजवा भी थे साथ मौजूद

https://www.youtube.com/watch?v=3laoKj66eKU

 

गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारा काफी गरमाया हुआ है। जैसे जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है वैसे वैसे राजनेताओं की धड़कने बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर सभी राजनेता एक दूसरे के उपर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में जब से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का नाम घोषित किया तब से कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों ने अपनी जगह बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे कि वे आला कमान के फैसले से नखुश हैं और दूसरी ओर कांग्रेस की अब तक हुई किसी भी रैला और प्रचार में प्रताप सिंह बाजवा दिखाई भी नहीं दिए। जिसको लेकर सुनील जाखड़ ने कादियां में स्थित प्रताप सिंह बाजवा के घर में उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान फतेहजंग बाजवा भी मौजूद रहे। वहीं दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। जिसके बाद बताया जा रहा है कि अब प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। खैर अब देखना ये होगा कि क्या बाजवा सच में जाखड़ के लिए प्रचार करेंगे या फिर र्स्व. विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना की तरह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *