भाजपा गठबंधन के लिए सदमा रहेंगे गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे जिस तरह से सामने आए हैं, उसने BJP के अंदरखाने में जारी आपसी खींचतान को बाहर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे जिस तरह से सामने आए हैं, उसने BJP के अंदरखाने में जारी आपसी खींचतान को बाहर लाकर रख दिया है। गुरदासपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन रविवार को आए उपचुनाव के नतीजों ने सारे कयासों और दावों को दरकिनार कर दिया। मतगणना के आखिरी दौर में कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने एक लाख से ज्यादा निर्णायक वोटों से बढ़त क्या ली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कुराहट दौड़ गई।

ताश के पत्तों के तरह बिखरी भाजपा गठबंधन

गुरदासपुर लोकसभा सीट में डेरा बाबा नानक, सुजानपुर, बटाला, पठानकोट, भोआ, गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा आते हैं। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन विनोद खन्ना की निधन के बाद खाली हुई सीट को लेकर जैसे ही उपचुनाव की घोषणा हुई, भाजपा ने फिर से जीत की दावे कर दिए। लेकिन रविवार को सारे दावे ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गए। क्योंकि भाजपा-अकाली दल गठबंधन को गुरदासपुर से सबसे बुरी खबर मिली, जिसके जख्म हमेशा ताजा रहेंगे।

गुरदासपुर में कांग्रेस उम्मीदवार का वन मैन शो

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव को भाजपा-अकाली दल, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन सुनील जाखड़ ने बाजी को एकतरफा बना दिया। जहां रविवार की गिनती भाजपा के लिए सदमा के समान रही, वहीं कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। विधानसभा में 20 सीटों पर काबिज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दूर-दूर तक नजर नहीं आए। भाजपा की उम्मीद कि स्वर्ण सिंह सलारिया गुरदासपुर में पार्टी की जीत को बरकरार रखेंगे, यह पूरी ना हो सकी।

11 उम्मीदवारों के बीच रहा एकतरफा मुकाबला

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, लेकिन मुकाबला शुरू से लेकर आखिर तक एकतरफा ही रहा। 11 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में 56 प्रतिशत मतदान हुए थे। जबकि पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत 70 के करीब था। डेरा बाबा नानक विधान सभा में सबसे ज्यादा 65 प्रतिशत मतदान हुए। वहीं बटाला विधानसभा सभा में सबसे कम 50 प्रतिशत वोटिंग हुई। लेकिन जब गिनती हुई तो साफ हो गया कि वोटिंग प्रतिशत कम रहने के बाद भी कांग्रेस की जीत बड़ी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *