ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर की चौकन पोस्ट पर गश्त के दौरान सीमा पर घुसपैठ करने की ताक में बैठे आतंकियो के साथ मुठभेड़ में गुरदासपुर के लांसनायक मनदीप सिंह शहीद हो गए | आपको बता दे कि गश्त के दौरान निकले मनदीप और उस के दो साथिओं पर आतंकी ने फायरिंग की थी जिस दौरान मौके पर ही मनदीप शहीद हो गए |
जब की उस के दो साथी घायल हो गए |आज शहीद का पार्थिव शरीर उन के पैतृक गांव में पहुंचेगा जहां राष्ट्रिय सन्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसाशन के आला अधिकारी और राजनितिक हस्तियां और क्षेत्र निवासी भी शामिल होंगें। शहीद लांसनायक मनदीप सिंह के परिवार और रिश्तेदारों को मनदीप की शहादत पर गर्व है।
कुपवाड़ा केरन सेक्टर में गुरदासपुर का जवान शहीद
आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मनदीप सिंह शहीद
24 साल का मनदीप सिंह सिख रेजीमेंट में था तैनात
आज गांव चाहल खुर्द पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर
राष्ट्रीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार
Watch Video
https://youtu.be/Jeu5qbF9INo


