न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आपके घर के पास भी आवारा कुत्ते है तो हो जाए सावधान क्योंकि गुरदासपुर से एक खैफनाक मामला सामने आया है जिसमें आवारा कुत्तों ने एक महिला नोच नोच कर मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी खबर सूनाने जा रहे हैं जिसे सूनकर आपके मन में कुत्तों के प्रति डर बैठ जाएगा और फिर भी अगर आप कुत्तों से नहीं डरे तो इन आवारा कुत्तों का अगला निशाना आप बन सकते हैं। तस्वीरों में दिख रहा ये मातम एक महिला की मौत का है। जिसे ये मौत किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक कुत्ते ने दी है।
जी हां एक आवारा कुत्ता जो इतना खूंखार हो गया कि उसने इस महिला को मौत के घाट उतार दिया। ये वारदात गुरदासपुर की है। ये परिवार माघी त्यौहार बनाने की तैयारी कर रहा था। और माघी त्यौहार होने के कारण मृतक रानी को किसी के घर में काम करने के लिए सुबह निकलना पड़ा। सुबह के समय रेलवे ट्रैक के पास घनी धुंद थी और रानी रेलवे ट्रैक पर चल रही थी। अचानक ट्रैक पर बैठे अवारा खुंखार कुत्तों ने रानी को दबोच लिया और बुरी तरह से काटना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि रानी ने खुंखार कुत्तो के चंगुल से बचने की काफी कोशिश की लेकिन कुत्तों ने रानी का सिर, टांग और पेट का काफी हिस्सा नोच डाला था, जिस कारण रानी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जब कुत्ते रानी को नोच रहे थे तब पास ही खेतों काम कर रह लोगों ने बाहर से आ रही चीखें सुनी और रेलवे ट्रेक के पास आकार देखा तो कुत्ते रानी को नोच रहे थे। फिर जैसे तैसे गांववालों ने कुत्तों को डंडा दिखाकर मार भगाया लेकिन तब तक रानी की मौत हो चुकी थी। वहीं इस मामले में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां प्रभारी चरनजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक महिला को कुत्तों ने नोच कर मार डाला है। पता चलते ही वे घटना स्थल पर पहुंचे तो पता चला की मामला रेलवे पुलिस के आधीन आता है। जिसके बाद रेलवे पुलिस वेरका को सूचित कर दिया गाय और रेलवे पुलिस ने लाश कब्जे में ले कर कारवाई के लिए भेज दी।
फिलहाल परिवार में मातम पसरा हुआ है। और ये समझ नहीं आ रहा है कि मृतक रानी का कातिल कौन है। क्या आवारा कुत्ते है या फिर नगर निगम जो इन कुत्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है और उन्हें आवारा सड़कों पर घूमने देता है।
रानी का कातिल कौन ?
खूंखार कुत्तों ने वारदात को दिया अंजाम
खूंखार कुत्तों ने महिला को बुरी तरह नोच खाया
आवारा कुत्तों ने ली महिला की जान
Watch Video
https://youtu.be/YkLB8QFtZ-4

