गुरदासपुर: 9वीं कक्षा की लड़की ने अपनी सुंदर लिखाई के चलते अपनी एक अलग पहचान बनाई !

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गुरदासपुर की एक 9वीं कक्षा की लड़की ने अपनी सुंदर लिखाई के चलते अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 14…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया:
पंजाब के गुरदासपुर की एक 9वीं कक्षा की लड़की ने अपनी सुंदर लिखाई के चलते अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 14 साल की सुखमीत कौर ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से सुंदर लिखाई के हुए एक मुक़ाबले में पुरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है वहीं सुखमीत कौर का अगला मिशन है की वह पुरे राज्य में पहला स्थान हासिल करे :-
सुंदर लिखाई की मास्टर
PSEB की तरफ से सुंदर लिखाई के हुए में पहला स्थान
पूरे जिले में हासिल किया पहला स्थान
गांव धर्मकोट बग्गा के सरकारी स्कूल की विद्यार्थी

सुखमीत कौर ने पुरे जिले का नाम रोशन किया है गुरदासपुर के गांव धर्मकोट बग्गा की रहने वाली सुखमीत कौर सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है| सुखमीत कौर ने ऐसा हुनर पाया है जिसके चलते यहाँ उसने अपने स्कूल और माता पिता नाम रोशन किया है|
सुखमीत कौर ऐसे शब्द लिखती है की देखने वाला यही कहे की वह हाथ से नहीं बल्कि कोई मशीन से छपाई का कर रहा है| सुखमीत कौर कई ऐसे मुक़ाबले भी जीत चुकी है जो ब्लॉक और जिला लेवल पर हुए है|

सुखमीत कौर पहले भी राज्य स्तर पर एक मुक़ाबले में जा चुकी है लेकिन तब उसने दूसरा स्थान हासिल किया था. फिल्हाल अब पहला स्थान हासिल करके सुखमीत कौर राज्य स्तर के मुक़ाबले में पहला स्थान हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *