ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के दो मर्चेंट नेवी के जहाजों पर नौकरी करने गए थे | ग्रीस पहुंचते ही वहां की पुलिस ने दों युवकों सहित 8 लोगों को जेल में डाल दिया | गुरदासपुर के दोनों युवकों के परिवार वालों का आरोप है कि उन्होंने जनरल वीके सिंह और सुषमा स्वराज को गुहार लगाई है | लेकिन कोई सुनने वाला नही है | ग्रीस मीडिया के अनुसार पकड़े गए जहाज में विस्फोटक सामान की तस्करी की जा रही थी |
इसीलिए ग्रीस पहुंचते ही जब जहाज की तलाशी ली गई तो उसमें नाजायज सामान मिलने से जहाज में सवार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | पीड़ित परिवारों ने भारत सरकार से अपील करते कहा है कि वह उनके दुख को समझे | वहीं जयदीप के पिता बलवान विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मिले थे | वीके सिह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके बच्चे वापिस लाए जाएंगे |
नौकरी करने गए युवकों को विदेशी पुलिस ने दबोचा
विस्फोटक सामान की तस्करी के मामले में पकड़ा जहाज
पीड़ित परिवार लगा रहे हैं भारत सरकार से गुहार
Watch Video
https://youtu.be/JLC0-v92Dc0
