Gurdaspur: Fire in Paint factory at Batala, big tragedy averted

गुरदासपुर के बटाला में शनिवार रात एक पेंट फैक्ट्री (Paint Factory) में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बाहर तक आ…

गुरदासपुर के बटाला में शनिवार रात एक पेंट फैक्ट्री (Paint Factory) में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बाहर तक आ रही थी। ये तो भला हो स्थानीय लोगों का जिनकी सूझबूझ की वजह से कई घर जलने से बच गए नहीं तो दमकल विभाग तो पूरी तरह से गहरी नींद में सोया हुआ था।

स्थानीय लोगों ने जब फैक्ट्री में आग लगी देखी तो उन्होंने तुरंत ताला तोड़ कर फैक्ट्री में फंसे दो मजदूरों की जान बचाई । दमकल विभाग को फोन किया गया, किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर लोग खुद जाकर उन्हें बुलाकर लाए।

हैरानी और बड़ी लापरवाही की बात तो यह थी कि इतनी भयानक आग बुझाने के लिए सिर्फ एक गाड़ी पहुंची जब उससे आग काबू में नहीं आई तो दूसरी गाड़ी बुलाई गई, घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि दूसरी गाड़ी में पानी नहीं है फिर तीसरी गाड़ी को बुलाकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *