गुरदासपुर : चुनाव को लेकर बीजेपी की पूरी तैयारी : विजय सांपला

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इसकी तयैारी को लेकर बीजेपी इन दिनों बूथ लेवल की मीटिंग करने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इसकी तयैारी को लेकर बीजेपी इन दिनों बूथ लेवल की मीटिंग करने में लगी हुई है। वहीं बूथ लेवल की मीटिंग के लिए तीन दिवसीय दौर पर आए बीजेपी पंजाब प्रधान और भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, बीजेपी पंजाब प्रभारी प्रभात झा गुरदासपुर पहुंच गए हैं।

रविवार को पठानकोट में मीटिंग हुई, जिसमें हल्का भोया के विधायक सीमा कुमारी, सुजानपुर के मौजूदा विधायक दिनेश सिंह बबू, पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा स्वर्ण सलारिया और मनोरंजन कालिया शामिल हुए। मीटिंग के दौरान विजय सांपला ने बताया कि पंजाब की जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार से उठता जा रहा है। कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। बताया कि बीजेपी 16 सिंतबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ सभी जिला हेडक्वार्टर के सामने घरने पर बैठेगी।

वहीं पंजाब बीजेपी प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि यह मीटिंग सभी 9 हल्कों में की जाएगी। जिसमें गुरदासपुर के सभी हल्कों को कवर किया जाएगा। दरअसल विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हुआ है, जिस पर फिर से जीत दर्ज करने की कोशिश में बीजेपी जुटी हुई है। अब यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि बीजेपी की उम्मीद पूरी होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *