#GharWapsi: क्या डेरा प्रेमियों की होगी घर वापसी ?

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राम रहीम के जेल जाते ही सिख संगठन डेरे से जुड़े सिखों की घर वापसी चाहने लगे हैं। दरअसल कई सिख…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :

राम रहीम के जेल जाते ही सिख संगठन डेरे से जुड़े सिखों की घर वापसी चाहने लगे हैं। दरअसल कई सिख परिवार राम रहीम और डेरे से जुड़े हुए है।अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह का कहना है कि अब जब डेरा मुखी का असली चेहरा सबके सामने आया है तो जो सिख वापिस सिख घर से जुड़ना चाहते है उनका वो स्वागत करते है.
डेरे से सिखों की होगी घर वापसी ?
सिख संगठन डेरे से सिखों की वापसी चाहते हैं, सिख घर से जुड़ने वालों का स्वागत है-गुरबचन सिंह

डेरा से जुड़े हैं कई सिख परिवार : गुरमीत राम रहीम को हुई सजा और कोर्ट के फैसले का एसजीपीसी और अकाल तख्त ने एक ओर स्वागत किया तो, दूसरी ओर ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा की कुछ सिख राम रहीम की बातों में आकर उससे जुड़े थे, लेकिन अब जब डेरा मुखी का असली चेहरा सबके सामने आया है तो जो सिख वापिस सिख घर से जुड़ना चाहते है उनका वो स्वागत करते है।
एसजीपीसी अध्यक्ष किरपाल बडूंगर ने राम रहीम मामले पर न्यापालिका और मीडिया की निभाई भूमिका की भी तारीफ की। उन्होंने कहा की न्यापालिका के फैसले के बाद देश के लोगों में कानून के प्रति और सन्मान बढ़ेगा। साथ ही बडूंगर ने भी डेरे से जुड़े सिखों को घर वापसी करने करने पर स्वागत की बात कही।

जाहिर है राम रहीम और सिरसा डेरा से सिखों का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। अब राम रहीम जेल में है तो सिख संगठन उन सिखों की घर वापसी पर स्वागत करने के लिए आगे रहे हैं जो कभी राम रहीम की बातों में आकर डेरा ज्वाइन कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *