ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट के जैतो में हुए डीएसपी गोलीकांड में डीएसपी के साथ जख्मी हुए गनमैन लाल सिंह की भी मौत हो गई । बुधवार को फरीदकोट के गांव कोटसुखिया में सरकारी सम्मान के साथ लाल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया । इस मौके पर डीजीपी सुरेश अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचे और सलामी दी ।
वही बड़ी संख्या में लोगो के साथ अन्य बड़े अधिकारीयो ने नम आंखों से इस जवान को अंतिम विदाई दी । इस दौरान डीजीपी ने परिवार के साथ दुख सांझा किया और हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया । वही गाव वासियों ने लाल सिंह को शहीद का दर्जा और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की ।
डीएसपी गोलीकांड मामला
गनमैन लाल सिंह का हुआ अंतिम संस्कार
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने दी सलामी
ग्रामीणों ने लाल सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग की


