Punjab University Firing: पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, कैंपस के अंदर गोलीबारी, आरोपी मौके से फरार, जानिए क्या है पुरा मामला?

Punjab University Firing: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में हुई गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मंगलवार शाम का है जब…

Punjab University Firing: पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, कैंपस के अंदर गोलीबारी, आरोपी मौके से फरार, जानिए क्या है पुरा मामला?

Punjab University Firing:

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में हुई गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मंगलवार शाम का है जब दो स्कूटी पर सवार युवकों ने कैंपस की बॉटनी विभाग में पार्किंग के सामने पंहुचकर सोपू (SOPU)पार्टी से जुड़े एक एक्टिविस्ट जसनदीप सिंह पर दो राउंड गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर मौके से तुरंत फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी दलबीर सिंह और सेक्टर-11 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली (Punjab University Firing) खोल बरामद किए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि कैंपस और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पीयू के नॉर्थ कैंपस में तीन मुख्य एंट्री गेट हैं। जहां हर समय 4-5 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद इस तरह की वारदात का होना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।ॉ

सतिंदर सरताज की होनी है स्टार नाइट

घटना ऐसे समय पर हुई है जब यूनिवर्सिटी में ‘झंकार फेस्ट-2026’ चल रहा है। बुधवार को मशहूर सूफी गायक सतिंदर सरताज की स्टार नाइट होनी है। ऐसे में इस वारदात ने बीच चिंता बढ़ा दी है। यह पहली बार नहीं है जब पीयू में इस तरह की हिंसक घटना सामने आई हो। पिछले साल भी कैंपस में एक कॉन्सर्ट के दौरान 21 वर्षीय आदित्य ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जसनदीप सिंह जावंदा पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) चुनाव में सोपू से सचिव पद के पूर्व उम्मीदवार रह चुके हैं और पिछले छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने सोपू के एक धड़े का नेतृत्व भी किया था।

अन्य ख़बरें जानें-

Mansa Stray Dogs Attack: मनसा के गांव में आवारा कुत्तों का 9 साल की बच्ची पर हमला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *