ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद से कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।
बता दें कि दो गुटों के बीच में आपस में झगड़ा हो गया था जिन्होने ने कानून की धज्जियाँ उड़ा दी। दो गुटों ने झगड़े के दौरान एक दूसरे पर पथराव भी किया।
ये घटना मार्केट नंबर एक दो चौक की बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उनको इस लड़ाई के बारें में कोई भी शिकायत नहीं आई थी।


