IPL 2025 Qualifier 1 Scenario: आईपीएल 2025 का लीग चरण अब आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है. इस चरण का आखिरी मैच आज मंगलवार 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. सीज़न में सात मैच शेष रहते, चार प्लेऑफ़ टीमें तय हो गई हैं.
69वें मैच में मुंबई इंडियंस पर पंजाब किंग्स की जीत के बाद क्वालीफायर-1 की पहली टीम तय हो गई. पंजाब की टीम पहले क्वालीफायर में खेलेगी जबकि मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में खेलेगी.
पंजाब का सामना किससे होगा?
आईपीएल के ग्रुप चरण में अब केवल एक मैच बचा है. अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पंजाब किंग्स का पहला क्वालीफायर मुकाबला किससे होगा. टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) या गुजरात टाइटन्स (GT) से हो सकता है. गुजरात ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है. टीम के 18 अंक हैं. आरसीबी का सामना 17 अंकों के साथ लखनऊ से होगा. अगर आरसीबी लखनऊ को हरा देती है तो वह पहले क्वालीफायर में पंजाब से खेलेगी.
अगर आरसीबी लखनऊ से हार जाती है तो गुजरात की टीम पहला क्वालीफायर खेलेगी और आरसीबी को एलिमिनेटर खेलना होगा. यदि मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो आरसीबी के 18 अंक हो जाएंगे. नेट रन रेट में वे गुजरात से बेहतर हैं लेकिन फिर भी आरसीबी तीसरे नंबर पर रहेगी.
यदि दो टीमों के अंक बराबर हों तो पहले यह देखा जाता है कि किस टीम ने अधिक मैच जीते हैं. गुजरात ने 9 मैच जीते हैं जबकि आरसीबी को केवल 8 मैच में जीत मिली है. इसके बाद नेट रन रेट पर चर्चा होगी.
मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर में खेलेगी. पंजाब किंग्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर में खेलेगी. पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाएगा. क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश करना होगा. यहां उसका सामना पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से होगा. दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



