ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: GST Council ने पिछले हफ्ते ये ऐलान किया था कि रेस्टोरेंट के खाने पर दिए जाने वाले टैक्स पर कटौती की जाएगी। बता दें कि जो ऐलान उन्होने किया था वो आज से लागू हो रहा है। इस फैसले के बाद रेस्टोरेंट का बिल 5 से 6 प्रतिशस कम हो गया है।
पहले रेस्टोरेंट में एसी हो या ना हो तो भी 18 प्रतिशत टैक्स देना पडता था। इसके इलाबा अगर आप रेस्टोरेंट में से खाना पैक करवा कर घर लेकर जाते हो तो भी 18 प्रतिशत टैक्स लगता था और अव रेस्टोरेंट में एसी हो या ना हो टैक्स सिर्फ 5 प्रतिशत ही देना होगा।
पहले आपका रेस्टोरेंट में खाने का बिल 1000 होता था तो उस पर 18 प्रतिशत टैक्स को लगाकर 1180 रुपए का बिल तैयार होता था
परन्तु अब 5 प्रतिशत टैक्स के साथ आपका बिल 1050 रुपए ही आएगा जिससे आपकी 130 रुपए की बचत होगी।



