GST को लेकर पंजाब में कपड़ा व्यापारियों का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध, देखे वीडियो

केंद्र सरकार की जीएसटी का पंजाब से लेकर हरियाणा तक व्यापारी वर्ग विरोध कर रहे हैं, हालांकि दोनों प्रदेशों की सरकारों ने इस बिल को…

केंद्र सरकार की जीएसटी का पंजाब से लेकर हरियाणा तक व्यापारी वर्ग विरोध कर रहे हैं, हालांकि दोनों प्रदेशों की सरकारों ने इस बिल को विधानसभा में पास कर रखा है लेकिन प्रदेश के व्यापारी इस बिल के विरोध में हैं श्री मुक्तसर साहिब के गिदड़बाहा में कपड़ा व्यापारियों ने तीन दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखने का ऐलान भी कर दिया है, इसके अलावा पेस्टीसाइड दुकानदार भी इस बिल का विरोध कर रहे हैं

वहीं लुधियाना में भी कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया यहां पर व्यापारियों की यही मांग है कि जीएसटी को उनके व्यापार से दूर रखा जाए क्योंकि वो पहले ही मंदी की मार झेल रहे हैं
 GST को लेकर पुरे पंजाब में कपड़ा व्यापारियों का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जारी
बठिंडा में भी कपड़ा व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूर्ण रुप से बंद कर जीएसटी का विरोध किया बठिंडा में भी कपडा व्यापारियों ने 3 दिनों तक अपनी दुकान बंद रखने का ऐलान कर प्रदर्शन किया

अमृतसर के चौक कटड़ा जैमल सिंह में जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों ने धरना दिया और जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो कपड़ा कारोबार तबाह हो जाएगा।

जीएसटी के विरोध में अपनी दूकाने बंद कर मानसा में एकत्र हूए पेस्टीसाईडज, फर्टिलाइजर और सीड एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना प्रर्दशन किया। उनका कहना है कि महंगाई और कर्ज ने पहले ही किसान की कमर तोड़ रखी है.. अब केंद्र सरकार ने यह टैक्स लगा कर किसानी को बर्बादी के किनारे ला कर खड़ा कर दिया है
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/877213949125766/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *