Shocking : पोते की चाहत में 22 दिन की पोती का कत्ल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बरनाला में दादी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दादी ने पोते की चाह में 22 दिन की पोती का कत्ल करके…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बरनाला में दादी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दादी ने पोते की चाह में 22 दिन की पोती का कत्ल करके बक्से में छिपा दिया। कत्ल के बाद बच्ची के अगवा होने का शोर मचाया। जब पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू किया तो सारा सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया है। बहुत से घर ऐसे हैं जिसमें बच्चों की किल्कारियां नही है। कुछ लोग बच्चे की चाह में हर दर पर माथा टेकते हैं, परन्तु बरनाला की राही बस्ती  में रहने वाली कमलेश ने अपने बेटे और पुत्रवधु का आंगन सूना कर दिया। अपने घर में 22 दिन पहले जन्म लेने वाली पोती का कत्ल कर दिया और छिपा दिया।

यह पूरा मामला कुछ इस तरह का है कि गली में आरोपी दादी ने शोर मचा कि बच्ची गुम हो गई है, कोई बच्ची को चुरा कर ले गया है। पड़ोसी मामला जानने के लिए इकट्ठा हुए तो पता चला कि 22 दिन पहले जन्म लेने वाली बच्ची गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और बच्ची की तलाश शुरू हुई। कई घंटे बाहर तलाश करने के बाद जब घर की तलाशी शुरू की गई तो बच्ची बेड के बक्से से मिली। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस के शक की सुई अब परिवार पर टिक गई,  बच्ची के पिता और दादा के घर से बाहर होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्ची की मां और दादी से पूछताछ शुरू की।

पुलिस की सख्ती से आरोपी कमलेश टूट गई और उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसके बताया कि उसकी दो बेटियां है और चार नातिन। एक बार घर में फिर पोती आई है। पोते की चाह में उसने ऐसा कदम उठाया। इस खौफनाक वारदात ने साबित कर दिया है कि बेशक कुछ लोग अब बेटिओं की लोहड़ी मना रहे है। बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझते हैं, परन्तु फिर भी बेटे की चाह रखने वाले इन लोगों की सोच बदलने के लिए हमारे समाज, सरकार को अभी और बहुत कोशिश करनी होगी। नहीं तो कमलेश जैसी महिला का खौफनाक दिमाग खतरनाक साजिश को अंजाम देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *